फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया स्कूल वीक के दूसरे माह भी अव्वल रहा जम्मू-कश्मीर, दो अधिकारियों को मिला प्रशंसा पत्र

Mon, 15 Feb 2021 12:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दिसंबर-जनवरी दो महीने तक चले फिट इंडिया स्कूल वीक में जम्मू-कश्मीर के शानदार प्रदर्शन को भारतीय खेल प्राधिकारण ने सराहा है। लगातार दो महीने प्रथम स्थान हासिल करने पर मिशन निदेशक ने नोडल अधिकारी फिट इंडिया जेंएडके सुनीता फोतेदार और फील्ड ऑफिसर पीरजादा मुश्ताक को प्रशंसा पत्र दिया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन कर बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ा। इस कार्यक्रम में जम्मू संभाग के 20052 स्कूलों के ढाई लाख बच्चों ने भाग लिया। यह संख्या किसी भी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश से कहीं ज्यादा थी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से 18400 पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनमें जम्मू संभाग से ही 10206 पंजीकरण थे।

स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने गोविंद शर्मा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर लागू करना हमारी उपलब्धि रही है। स्कूलों के साथ समन्वय से काम किया गया है, जिसका हमें अच्छा परिणाम मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में नए उद्योग के लिए 15 एनओसी की अनिवार्यता खत्म, औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन


दिसंबर में कार्यक्रम की सफलता के बाद जनवरी में भी इसको जारी रखा। इस वीक के दौरान बच्चों को योग, मेडिटेशन, एयरोबिक्स, डांस, फिटनेस, मूवी मेकिंग आदि का ज्ञान दिया गया और इन सभी आयोजनों को ऑनलाइल व ऑफलाइन भी करवाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें