प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 73 नए मामलों की पुष्टि हुई। 58 मामले कश्मीर संभाग और 15 नए मामले जम्मू संभाग से आए। जम्मू जिले से 14 और पुंछ जिले से एक नया मामला आया। जम्मू संभाग के अन्य आठ जिलों से कोई नया मामला रविवार को रिपोर्ट नहीं हुआ।
हालांकि, कश्मीर संभाग में मामले बढ़ने का सिलसिला फिर जारी हो गया है। श्रीनगर जिले से 37 नए मामलों की पुष्टि हुई। बारामूला जिले से दो, बडगाम से चार, पुलवामा से पांच, अनंतनाग से सात, बांदीपोरा और गांदरबल से एक-एक नया मामला रिपोर्ट हुआ हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की सीमा पर युवाओं को सेना के लिए तैयार कर रहा है यह रिटायर फौजी
शोपियां से भी संक्रमण का एक मामला रिपोर्ट हुआ। कश्मीर संभाग में दो मरीजों की मौत भी हुई है। ऐसे में प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 622 हो गई हैं। जम्मू संभाग में सक्रिय मामले 160 और कश्मीर संभाग में 462 हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1951 पर पहुंच गई है।