इससे पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की थी। टीम जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय यात्रा पर आई थी। नौ अगस्त को राजीव कुमार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे।
अनुच्छेद 370 को निरस्त कर पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। उसके बाद से यह पहले विधानसभा चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह समयसीमा निर्धारित की हुई है।