फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 82 हजार 828 लोगों को लगा टीका, वैक्सीन पहुंचने से टीका केंद्रों के बाहर लगी लंबी लाइन

Tue, 20 Jul 2021 07:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की किल्लत से पर्याप्त संख्या में लोगों को टीका नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
कोविड टीका - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की नई खेप पहुंचने से सोमवार को 16 हजार 274 लोगों को कोविड टीका लगा। कुल मिलाकर प्रदेश में एक दिन में 82 हजार 828 लोगों को टीका लगा है। 18 प्लस और 45 प्लस दोनों वर्गों में जम्मू जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की किल्लत से पर्याप्त संख्या में लोगों को टीका नहीं लग पा रहा था। 30 हजार वैक्सीन जम्मू जिले में रविवार को पहुंची थी, जिसका असर टीकाकरण केंद्रों में देखने को मिला। हालांकि, टीका लगाने के उत्साह में लोग कोविड निर्देशावली का पालन करना भी भूल गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने किया पुलिस की गाड़ी पर हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन


सरकारी रिकार्ड के अनुसार सोमवार को जम्मू जिले में 16274, उधमपुर में 4717, राजोरी में 3642, कठुआ में 4144, पुंछ में 3613, रामबन में 2718, डेडा में 3596, किश्तवाड़ में 1621, रियासी में 3772, सांबा में 3916 लोगों को टीका लगा। वहीं श्रीनगर में 4600, अनंतनाग में 4133, कुलगाम में 3631, शोपिया में 2287, बडगाम में 3789, बारामूला में 4990, कुपवाड़ा 4249 लोगों को टीका लगा। 45 प्लस वर्ग में प्रदेश में 99.21 फीसदी लोगों को टीका लगाने का दावा सरकार ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें