जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के रविवार को 347 नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर में 203 और जम्मू संभाग में 144 लोग संक्रमित पाए गए। जम्मू संभाग के रियासी जिले में यात्रा इतिहास वाले 75 लोग संक्रमित मिले हैं। दो और मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में जम्मू जिले में 13 संक्रमित मिले, जबकि उधमपुर में छह, राजोरी में 10, डोडा में 13, कठुआ में दो, सांबा में दो, किश्तवाड़ में चार, पुंछ में 11, रामबन में आठ, रियासी में 75 लोग संक्रमित पाए गए। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 75, बारामूला में 10, बडगाम में 31, पुलवामा में 13, कुपवाड़ा में 14, अनंतनाग में 18, बांदीपोरा में 16, गांदरबल में 19, कुलगाम में छह और शोपियां में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
जम्मू-कश्मीर में 426 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अब 3967 सक्रिय मामले प्रदेश में हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में हुई मौतों में एक मरीज की सीएचसी भद्रवाह में मौत हुई है, जबकि एक ने घर पर दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 4337 पहुंच गया है।