फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 2020 में कोरोना की चपेट में आए 3276 पुलिसकर्मी, 60 सुरक्षाकर्मी आतंकी हमलों में हुए शहीद

Sun, 03 Jan 2021 07:49 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में साल 2020 में 3276 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आए। बीते साल पुलिसकर्मियों को कोरोना महामारी और आतंकवादी हमलों की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ा। बता दें पिछले साल हुए आतंकवादी हमलों में 60 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 2020 में हुए आतंकवादी हमलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16 जवान, जबकि सुरक्षा बलों के 44 कर्मी शहीद हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के योद्धा के तौर पर कार्य करते हुए कम से कम 3,276 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए, जिनमें से 15 कर्मियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के हजारों जवान अपना कर्तव्य निभाने में डटे रहे। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर जोन में कम से कम 1,329 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिनमें से छह की इस घातक वायरस के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू जोन में 1,947 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिनमें से नौ की इस घातक वायरस के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें