फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhnoor Accident: अखनूर में तेज रफ्तार मिनी बस पलटने से 31 घायल, गंभीर रूप से घायल 12 लोग जीएमसी जम्मू रेफर

Mon, 29 Jul 2024 05:09 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अखनूर के मान्द्रियां के नोर गांव से अखनूर आ रही तेज रफ्तार मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ महीनो से जिला जम्मू के अखनूर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे मैरा मान्द्रियां के नोर गांव से अखनूर आ रही तेज रफ्तार मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चालक द्वारा नियंत्रित खो देने के कारण खुग्गा मोड़ के पास मिनी बस पलट गई। 22 सवारी की क्षमता वाली मिनी बस में लगभग 35 सवारियां सवार थीं। हादसे का पता चलते ही तुरंत स्थानीय लोगों व भारतीय सेना के जवानों ने घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। 

अखनूर उप जिला अस्पताल के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद सलीम के अनुसार 31 यात्री घायल अवस्था में अखनूर अस्पताल पहुंचे, जिनमें गंभीर रूप से घायल तेरह को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें