कृषि टीमों ने किया दौरा, हालात सामान्य होने पर दी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम हमले, आपरेशन सिंदूर और सीमा पर तनाव के बाद अब अगले सप्ताह से जम्मू, सांबा और कठुआ में धान की बिजाई पर काम आरंभ होगा। कृषि विभाग की टीमों ने क्षेत्रों का दौरा कर हालात सामान्य होने पर बिजाई को हरी झंडी दी है।
कृषि विभाग के अनुसार हालात सामान्य हो गए हैं। किसान सीमावर्ती इलाकों में स्टोरों से बीज खरीद कर बिजाई शुरू कर सकते हैं। गोलाबारी के बाद खेतों में गिरी विस्फोटक सामग्री से हादसाें का आशंका को देखते हुए बिजाई न करने की सलाह दी गई थी।
सीमावर्ती इलाकों में धान की सबसे ज्यादा खेती होती है। बासमती 370 भी ज्यादा उगाई जाती है।
कोट
सीमावर्ती इलाकों में बिजाई का काम शुरू कर सकते हैं। टीमों ने दौरा कर लिया है। अब हालात सामान्य हैं। बीज मुहैया करवा दिया गया है।
- एएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग