फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परेशान न हों, जिले में खाद्य वस्तुओं सहित पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर उपजे तनाव के बीच लोगों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किया आश्वस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत व पाकिस्तान के बीच बुधवार की रात से ही बढ़े तनाव और हमलों के बीच आम जनता में दहशत का माहौल है। वहीं, बाजार में खाने पीने की चीजों को खरीदने की होड़ देखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जिले में खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थों का भंडार अगले 30 दिनों के लिए पर्याप्त है।

दो दिनों से सीमाओं पर हो रही गोलीबारी व पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद शहर सहित जिलेवासी परेशान हैं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते घर के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि अगले 30 दिनों के लिए जिले में 5500 क्विंटल आटा, दाल और चावल का भंडार जहां कर लिया गया है। वहीं, अगले एक महीने के लिए पेट्रोलियम की भरपूर मात्रा स्टॉक में है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाहों या शंकाओं पर ध्यान न दें। मौजूदा स्थिति में हर नागरिक को धैर्य रखने की जरूर है।
प्रशासन की तरफ से हर जरूरी चीजों की आपूर्ति ऐसी परिस्थिति आने पर सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें