फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नगरोटा विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों की जानकारी दी।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नगरोटा विनय कुमार ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म छह भरना है। नाम शामिल करने या हटाने पर आपत्ति के लिए फार्म सात व निर्वाचन क्षेत्र के भीतर सुधार या स्थानांतरण के लिए फार्म आठ भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नए मतदान केंद्रों में नहर पार मालपुर में सरकारी मिडिल स्कूल मालपुर, चंदिया मालपुर में सरकारी मिडिल स्कूल चंदिया मालपुर, स्ले काह पोथा में पंचायत घर कनियाला काहपोथा और धान साहनु में सरकारी मिडिल स्कूल साहनु शामिल हैं। ड्राफ्ट रोल में 96305 मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें