फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा क्लेम भुगतान आसान बनाने के लिए बनाएं पोर्टल : डुल्लू

विज्ञापन
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रदर्शन की समीक्षा की। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्वास्थ्य बीमा योजना के दावों का भुगतान सहज और सरल हो, फंड ट्रांसफर आसान हो,इसके लिए पोर्टल बनाने का निर्देश मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने दिया है। मुख्य सचिव ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में एबी-पीएमजेएवाई और एबी-पीएमजेएवाई सेहत योजना के कार्यान्वयन और प्रदर्शन पर चर्चा की।
अधिकारियों से निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नए दावों के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने को कहा है। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य एजेंसियों को 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर कवर करने को कहा। इसके अलावा आयुष्मान भारत गोल्ड कार्ड बनाने में दोहराव की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके साथ निगरानी तंत्र की दक्षता बढ़ाई जाए, ताकि पैनल में शामिल अस्पतालों द्वारा धोखाधड़ी की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।। 14 मार्च 2025 से आगे योजना को जारी रखने के लिए नए टेंडर आमंत्रित करने को कहा है।
विज्ञापन

योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव की अध्यक्षता में वित्त और विधि विभागों के सदस्यों के साथ एक समिति गठित करने को कहा। धोखाधड़ी के दावों की जांच के लिए अफसर नियुक्त: परिषद ने अपनी 8वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस योजना के तहत किए गए धोखाधड़ी के दावों की गहन जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 12 अतिरिक्त डॉक्टरों को तैनाती की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें