फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंजीनियरों के नियमितीकरण पर फैसला जल्द, प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दो सौ इंजीनियरों को जल्द ही नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। पदोन्नति के लिए कार्रवाई पूरी होने के बाद अभियंता नियमित होंगे। मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में इस्टैब्लिश्मेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें अभियंताओं की लंबित मांग पर मंथन किया गया है। अब पदोन्नति के साथ वेतनमान में बढ़ोतरी होगी।
आठ जनवरी को भी अभियंता नियमितीकरण की मांग के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान कामकाज को ठप रखा गया था। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रधान सचिव पीडीडी एच. राजेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण प्रक्रिया चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, जेके इलेक्टि्रकल इंजीनियर ग्रजुऐट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव अटल डुल्लू से मिला। इस दौरान बिजली कारपोरेशन में 200 अभियंता के नियमितीकरण प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कार्रवाई करने पर आभार जताया। अध्यक्ष पीरजादा और महासचिव सचिन टिककू ने कहा कि लंबित मामलों के संबंध में भी कार्रवाई तेज की जाए।
विज्ञापन

नियमितीकरण प्रस्ताव की मंजूरी जेकेपीडीडी में काम में पारदर्शिता आएगी और अतिरिक्त काम का लोड नहीं बढेगा। उन्होंने कहा कि निर्णय ऐतिहासिक है और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। जेकेईजीए के महासचिव इंजी. सचिन टिक्कू और अध्यक्ष पीरजादा हिदायतुल्ला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इंजीनियर मांग कर रहे थे। अब इसे पूरा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें