फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए प्रयास हों तेज : कौर

विज्ञापन
शहरी विकास की आयुक्त सचिव मनदीप कौर स्वच्छता सर्वेक्षण पर बैठक की अध्यक्षता करती हुई - फोटो : purmandal
विज्ञापन
आयुक्त सचिव आवास एवं शहरी विकास विभाग ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आगामी सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रयास तेज किए जाएं। स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक भागीदारी में सुधार किया जाए। यह निर्देश आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर (आईएएस) ने दिए। जम्मू नगर निगम के सम्मेलन हॉल में आयोजित बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
डॉ. देवांश यादव ने स्वच्छता के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए जेएमसी और अन्य शहरी निकायों द्वारा पहले ही उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। मनदीप कौर ने आवास और शहरी विकास विभाग (एच एंड यूडीडी) द्वारा शुरू किए गए गणतंत्र दिवस से पहले स्वच्छता अभियान ''स्वच्छतंत्र'' के दौरान यूएलबी द्वारा की गई गतिविधियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान 1032 से अधिक स्वच्छता और सफाई से संबंधित गतिविधियां हुईं। इनमें 3,50,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा 2,21,000 से अधिक नागरिकों ने निरंतर स्वच्छता और साफ-सफाई की शपथ ली। 188 कचरा स्थलों को साफ किए वहीं, 52 जल निकायों को साफ किया गया।
इस मौके पर संयुक्त आयुक्त मनीषा सरीन, अब्दुल्ल स्टार, विनोद शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें