पठानकोट-जम्मू हाईवे पर खड़े बेतरतीब वाहन। संवाद
- फोटो : purmandal
परमंडल। बड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ट्रकों की वजह से स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
परमंडल-जम्मू रोड, बीरपुर लिंक रोड और बाड़ी ब्राह्मणा के आसपास विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के बाहर खड़े ट्रक न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय निवासी पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, दलीप सिंह, चेत सिंह, मोहम्मद मुनीर और खेम राज ने प्रशासन से ट्रकों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल परमंडल और उत्तरवहनी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इन ट्रकों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इन अव्यवस्थित ट्रकों के कारण लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।