फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की मांग पर राजमार्ग किया जाम

Tue, 31 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा तहसील के मदून गांव के लोगों ने सोमवार को घगवाल चौक पर धरना देकर करीब आधे घंटे तक राजमार्ग बंद रखा। कांग्रेस नेता रामधन उर्फ रामा के नेतृत्व में महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की।
विज्ञापन


मदून के नायब सरपंच रामधन ने कहा कि ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर डेढ़ माह पूर्व खराब हुआ था। एक बार विभाग ने ट्रांसफार्मर बदला भी, लेकिन वह खराब हो गया। तहसीलदार के पास गए तो उन्होंने कार्यकारी अभियंता से फोन पर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा। लेकिन जब सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो एसडीएम घगवाल के कार्यालय पहुंचे।

एसडीएम घगवाल के कार्यालय में भी लोगों की बात सुनने वाला कोई नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम को वहां न पाकर लोग गुस्से में आ गए और चौक पर धरना देकर बैठ गए। थाना प्रभारी संजीव चिब ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बुधवार तक उनका ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें