जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पहली यंग अचीवर्स नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण मुकाबला बारिश की वजह से स्थगित हो गया।
पंजाब की दो धाकड़ टीमों के बीच प्रस्तावित इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए आईपीएल के खिलाड़ी भी पहुंचने वाले थे।
लेकिन बारिश के चलते आयोजकों ने मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। मौसम साफ रहने की सूरत में यही मुकाबला मंगलवार को प्रस्तावित किया गया है।