जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब पौने बारह बजे पुलमादा हाईवे पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
बताया गया है कि श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक चालक को टंग में हलकी चोट आई है, जिसे गाड़ी से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।