फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जांबाज औरंगजेब का आखिरी वीडियो वायरल, आतंकी बंदूक के दम पर कर रहे हैं ये सवाल

Sat, 16 Jun 2018 05:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों द्वारा पुलवामा से अपहरण के बाद निर्मम तरीके से मारे गए भारतीय सेना के जाबांज जवान औरंगजेब का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को आतंकी संगठन जैश ने जारी किया है। जिसमें आतंकी जवान को एक पेड़ से बंधक बना कर पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


आतंकियों ने जवान से सबसे पहले उसका नाम और पता पूछा। औरंगजेब ने अपना नाम और पता जैसे ही बताया आतंकियों ने कहा तुम्हारी ड्यूटी कहा है और तुम शुक्ला के साथ रहते हो न? औरंगजेब ने बिना किसी डर के जवाब दिया शादीपोरा, पुलवामा में मेरी ड्यूटी है और हां मेजर रोहित शुक्ला के साथ रहता हूं।

आतंकियों ने उससे पूछा कि तुम क्या ड्यूटी करते हो? औरंगजेब ने बताया कि पोस्ट पर सिपाही हूं। आतंकियों ने पूछा कि तुम शुक्ला के गार्ड भी हो? औरंगजेब ने हां में जवाब दिया। आतंकियों ने कहा कि उसके साथ हर ऑपरेशन में तुम जाते हो न?
विज्ञापन


औरंगजेब ने कहा कि हां जाता हूं। आतंकियों ने पूछा कि मुहम्मद भाई, वसीम और तल्हा का एनकाउंटर तुमने ही किया था न? जवान ने बिना डरे कहा हां मैंने ही किया था। 

जैश चीफ मसूद अजहर के भतीजे का भी जिक्र 

पूछताछ में आतंकियों ने तल्हा राशिद का भी जिक्र किया है। बता दें कि तल्हा राशिद, जैश चीफ मसूद अजहर के भतीजा था। जो नवंबर 2017 में पुलवामा में अपने अन्य दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उस ऑपेरशन को भी सेना की 44 आरआर ने ही अंजाम दिया था जिसका सदस्य औरंगजेब भी था।

इस मुठभेड़ में अन्य जो दो आतंकी मारे गए थे उनकी पहचान मुहम्मद भाई और वसीम के तौर पर हुई थी। मुहम्मद भाई जैश का डिवीजनल कमांडर था, जो पाक का रहने वाला था। जबकि वसीम पुलवामा के द्रुबगाम का रहने वाला था।

आठ महीने पहले से निशाने पर था जवान 

औरंगजेब नवंबर में हुए पुलवामा एनकाउंटर के बाद से ही जैश के निशाने पर था। उसकी हर एक हरकत पर आतंकी नजर बनाए हुए थे। जैश आतंकियों ने अपने आका के भतीजे की मौत को अब तक नहीं भूला पाए थे। इसी कारण से इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें