फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में जैश के आतंकी

Wed, 18 Oct 2017 08:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बड़े हमले की फिराक में हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी नगरोटा-जम्मू-पठानकोट को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जैश के करीब 10 आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुस आए हैं।इसे लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उच्च खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने करीब एक माह पहले ही घुसपैठ की है। इनमें से कुछ आतंकी पुलवामा की तरफ  निकले हैं और कुछ श्रीनगर की ओर गए हैं। हालांकि आतंकियों की मूवमेंट और उनकी संख्या को लेकर खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की जानकारी अलग-अलग है।

एक एजेंसी के मुताबिक जैश के इन आतंकियों में से कुछ हालिया मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। वहीं दूसरी एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी दूसरे संगठनों का हिस्सा थे। आतंकी हमले के इस अलर्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर खासकर कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस संदर्भ में आगे आने वाले 2-3 दिन काफी अहम समझे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें