हंदवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद के एक हाईब्रिड आतंकी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके से सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक हाईब्रिड आतंकी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन व पांच गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इलाके में आतंकियों के मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षा बल सुल्तानपोरा पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगा, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसकी शिनाख्त मैदानपोरा लोलाब निवासी उबैद बशीर वानी के रूप में हुई। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह जैश-ए-मोहम्मद का हाईब्रिड आतंकी है। वह पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता है और इलाके में हमले के सिलसिले में आया था।