फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: दो दिन राहत के बाद आज फिर छाया कोहरा,  8 से 10 जनवरी के बीच बर्फबारी की संभावना

Tue, 03 Jan 2023 01:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक छह जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 8-10 जनवरी के दरमियान जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
 
विज्ञापन
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में दो दिन की राहत के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर कोहरा छाया। इसके बाद दोपहर होते-होते सूरज की किरणों ने कोहरे के प्रभाव को कम किया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात के समय आसमान साफ रहने के चलते कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक छह जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को बादल छाए रहेंगे जबकि 8-10 जनवरी के दरमियान जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में पिछली रात यह माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस था। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात माइनस 8.2 डिग्री था। कुपवाड़ा में माइनस 5.7 डिग्री, जम्मू में 4.2 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2.0 डिग्री, बटोत में माइनस 1.5 डिग्री, कटड़ा में 5.5 डिग्री और भद्रवाह में माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लद्दाख के लेह और कारगिल में माइनस 15.4 डिग्री और माइनस 15.4 डिग्री रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें