फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

Wed, 06 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। यह आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में की है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। 

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में आतंकियों ने मंगलवार की देर रात सेना के कैंप पर हमला किया। यूबीजीएल दागने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। 

आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया है। इसके लिए सीआरपीएफ की 45 बटालियन तथा पैरा कमांडो को भी लगाया गया है। सैन्य प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से छह आतंकियों के ग्रुप ने हाजिन में सेना के 13 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला बोल दिया। दो से तीन तरफ से आतंकियों ने पहले यूबीजीएल दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

अचानक फायरिंग शुरू होते ही सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कैंप के पास में ही हाजिन पुलिस स्टेशन है। यहां से भी पुलिसकर्मियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 

बताते हैं कि जोरदार जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने कम से कम आठ यूबीजीएल दागे।

उनकी मंशा कैंप में दाखिल होने की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिदायीन हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें