फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों को घेरने के लिए सटीक रणनीति अपनाने की जरूरत, आतंकवादियों को उनके छिपने के स्थान पर ही नष्ट करें

Sat, 29 Mar 2025 01:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पूर्व सैन्य अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने आतंकवादियों से निपटने के लिए नई रणनीति और तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि आतंकियों को उनके छिपने के स्थान पर ही नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ की मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियों के बलिदान के बाद पूर्व सैन्य अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने आतंकवादियों से निपटने के लिए नई रणनीति बनाने पर जोर दिया है। उनका मानना है कि सुरक्षा बलों को आतंकियों को उनके छिपने के स्थान पर ही नष्ट करने की रणनीति अपनानी चाहिए, न कि उनका पीछा करने की।

विज्ञापन


पूर्व ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह जमवाल ने कहा, आतंकियों के खिलाफ कोई भी ऑपरेशन शुरू करने से पहले उनकी मौजूदगी की पुष्टि करना जरूरी है। एक बार पुष्टि हो जाने के बाद, उन्हें घेर लेना चाहिए और उसी स्थान पर नष्ट कर देना चाहिए जहां वे छिपे हों। हमें उन तक पहुंचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि तकनीकी हमलों का उपयोग करके उन्हें उनके ही छिपने के स्थान पर समाप्त कर देना चाहिए।

पूर्व ब्रिगेडियर विजय सागर ने तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा, ऑपरेशन शुरू करने से पहले आतंकियों के सटीक स्थान की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाल ही में अखनूर एलओसी पर सेना ने एक छोटे ड्रोन का उपयोग करके सफल ऑपरेशन किया था। इस तरह के उन्नत तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके हम आतंकियों का पता लगा सकते हैं और उन्हें नष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने स्थानीय समर्थन नेटवर्क को निशाना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, आतंकियों को निश्चित रूप से स्थानीय स्तर पर समर्थन मिल रहा है। हमें सबसे पहले इस समर्थन नेटवर्क को नष्ट करना चाहिए। कठुआ में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में हमें पिछले कई महीनों से जानकारी थी, लेकिन हम कारगर कार्रवाई नहीं कर पाए। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नई रणनीति अपनाकर और तकनीक का बेहतर उपयोग करके सुरक्षा बल आतंकियों से निपटने में अधिक सफल हो सकते हैं और जानमाल के नुकसान को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें