सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने यहां बताया कि मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ की 49 बटालियन के कांस्टेबल मुजाहिद खान शहीद हो गए हैं। वह बिहार के रहने वाले थे। जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल जावेद अहमद के पेट में गोली लगी है।
श्रीनगर के करन नगर में सीआरपीएफ कैंप में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 49 बटालियन सीआरपीएफ जवान एमएम खान को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जम्मू के श्रीनगर में सुंजवान आर्मी कैंप से एक और जवान का शव बरामद किया गया है। अब शहीद जवानों की संख्या 6 हो गई है। वहीं एक नागरिक का भी शव बरामद किया गया है।