फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर बीजेपी का नेतृत्व करेंगे सतपाल शर्मा; कहा- 'पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे'

Fri, 24 Jan 2025 04:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सतपाल शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया है और वह इस पद पर अपना दूसरा कार्यकाल संभालेंगे।
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा को जम्मू और कश्मीर भाजपा यूनिट का अध्यक्ष सर्वसम्मति चुना गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने में मदद की अपील की है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी संजय भाटिया ने शर्मा के सर्वसम्मति चुने जाने की घोषणा की। शर्मा ने बुधवार को भाजपा के संगठन पर्व के तहत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे और वह अकेले उम्मीदवार थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शर्मा का स्वागत किया। शर्मा ने कहा मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं और हम सब मिलकर इसे और मजबूत बना सकते हैं। शर्मा ने अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें