मीरवाइज उमर फारूक ने वक्फ संशोधन बिल 2024 पर जेपीसी से जम्मू-कश्मीर के लोगों की चिंताओं को उठाते हुए भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील की।
दिल्ली में आज वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से मुलाकात करते हुए मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलमा के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने कहा जम्मू और कश्मीर एक मुस्लिम-बहुल राज्य है और यहां के लोगों के कई मुद्दे हैं जिन्हें हम आज जेपीसी के सामने रखेंगे। हम इस पर एक विस्तृत ज्ञापन भी प्रस्तुत करेंगे। हम अपने मुद्दों को क्रमबद्ध तरीके से उठाएंगे और हमें उम्मीद है कि जेपीसी के सदस्य हमारी चिंताओं पर ध्यान देंगे।