फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सतीश शर्मा ने नेकां मुख्यालय में की पहली यात्रा, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ की राजनीतिक घोषणाएं

Mon, 11 Nov 2024 02:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सतीश शर्मा ने मंत्री बनने के बाद पहली बार नेकां मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर जारी रखने का संकेत दिया, और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर में मंत्री बनने के बाद सतीश शर्मा आज पहली बार नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी उनके साथ थे। सतीश शर्मा ने कहा कि उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत नेकां से हुई थी और वह अब भी पार्टी के साथ ही अपना भविष्य देख रहे हैं।

विज्ञापन


सतीश शर्मा ने कहा मेरे पिता ने नेकां के साथ राजनीति में कदम रखा था और मैंने भी उसी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। मैं एंटी-डिफेक्शन कानून के कारण मजबूर हूं लेकिन अब भी मेरा राजनीतिक भविष्य नेकां के साथ है। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजनीति और खाने में शाकाहारी हैं। इसके अलावा सतीश शर्मा ने जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक हालात पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा जो लोग आपके संघर्ष में साथ रहते हैं, उनके अच्छे समय में उनका होना जरूरी है।

सतीश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेई की तरह एक मजबूत नेता हैं। हमारी सरकार जल्द ही राशन की डबलिंग करेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा सहायता मिलेगी। इस मौके पर, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए और प्रदेश के विकास की दिशा में सरकार की योजनाओं पर जोर दिया। सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के उम्मीदवारों को राहत देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही उन्हें आयु में छूट प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें