फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बीज प्रसंस्करण संयंत्र का लोकार्पण : जम्मू अब हिमाचल और पंजाब को भी देना उन्नत बीज

Sun, 27 Jun 2021 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन
  • किसानों की आय दोगुना करने के मिशन में कठुआ जिला शामिल
  • हिमाचल और पंजाब के किसानों को भी मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला सस्ता बीज
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर कठुआ जिले के माध्यम से भारत में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन में शामिल हो गया है। यह दिन ऐतिहासिक है। कठुआ में 16 लाख क्विंटल बीज उत्पादन और 24 लाख क्विंटल बीज प्रसंस्करण क्षमता वाले बीज प्रसंस्करण संयंत्र को जन समर्पित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में अपनी तरह की यह पहली ऐसी योजना है। इससे न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि, हिमाचल और पंजाब के किसानों को भी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कठुआ ने भारत के राष्ट्रीय मानचित्र पर किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी इसका दो बार उल्लेख हुआ है, जो भारत के किसी भी जिले के लिए अनूठा गौरव है। मंत्री ने कहा कि किसानों को अन्य जगहों से बेहतर गुणवत्ता वाले बीज खरीदने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। अब उनके दरवाजे पर बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, इससे फसलों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कम कीमत पर बेहतर बीज प्राप्त होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों से शुरू की गई किसान बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य देखभाल आदि योजनाओं का लाभ किसानों ने उठाया है।
विज्ञापन


केंद्रीय परियोजनाओं को बताया उपलब्धि
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि शाहपुर-कंडी परियोजना को 40 वर्षों के बाद पुनर्जीवित किया गया है। उत्तर भारत का पहला केबल-स्टेड ब्रिज अटल सेतु, अंतरराज्यीय पुल कीड़ियां गंडियाल, उत्तर भारत का पहला बायो-टेक औद्योगिक पार्क, दिल्ली से कटडा वाया कठुआ तक उत्तर भारत का पहला एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर, लखनपुर-बनी-बसोहली-डोडा से छत्रगलां टनल के माध्यम से नया राष्ट्रीय राजमार्ग, केंद्रीय वित्त पोषित सरकारी मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय वित्त पोषित विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग संस्थान आदि से कठुआ भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे जिलों में से एक है।

समारोह के दौरान डीडीसी के अध्यक्ष महान सिंह, डीडीसी के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह और भारतीय बीज निगम के सीएमडी विनोद कुमार राठौर, पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें