फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर बीडीसी चेयरमेंन ने सरपंचों , पंचों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। स्योट विकास खंड के बीडीसी चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा ने ठंडापानी पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सरपंचों और पंचों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंचायतों के विकास के लिए बहुत बड़ी मात्रा में फंड दिया गया है। विकास के लिए आने वाले इस फंड का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए पंचायतों को पूरी ईमानदारी से इसका इस्तेमाल करना होगा। अपने क्षेत्र में उन्हीं कार्यों को प्राथमिकता दें, जिनसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले और जिसकी सबसे पहले आवश्यकता हो। ब्लॉक स्योट की हर पंचायत में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। आने वाले समय में भी विकास की गति इसी तरह जारी रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें