फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अनंतनाग मेें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर लगाई आग, 6 पुलिसकर्मी घायल

Fri, 08 Sep 2017 09:27 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
अनंतनाग में भड़की हिंसा - फोटो : ani
विज्ञापन
शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने आक्रोशित होकर पुलिस के वाहन को आग के घवाले कर दिया। इसके साथ ही उनके द्वारा किए गए हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं जिनमें 2 अधिकारी स्तर के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
J&K: Police vehicle set on fire in Anantnag, two policemen injured pic.twitter.com/5HspLiKY9r — ANI (@ANI) September 8, 2017 #UPDATE Police vehicle set on fire in J&K's Anantnag, six policemen including two officers injured. Situation under control. — ANI (@ANI) September 8, 2017

गौरतलब है कि कश्मीर के कई इलाकों में आज जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। हिंसा की आशंका के चलते कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं जिसकी वजह से रेल सेवा भी बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें