फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः हिजबुल आतंकी मन्नान वानी को जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस

Mon, 05 Feb 2018 05:43 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
mannan wani - फोटो : file photo
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोधकर्ता से आतंकी बने मन्नान वानी की लोकेशन उत्तरी कश्मीर में देखी गई है। सुरक्षाबलों से कहा गया है कि वानी को जिंदा पकड़ा जाए । राज्य सरकार को रिपोर्ट मिली है कि वानी के एनकाउंटर से घाटी में फिर से हिंसा भड़क सकती है।

विज्ञापन


इसलिए बहुत सोच समझ से कदम उठाया जा रहा है। घाटी में शनिवार को अफवाह उड़ी थी कि सुरक्षाबलों ने मन्नान को मार गिराया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। बल्कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसका जोरदार शब्दों में खंडन किया। जाहिर है, जम्मू कश्मीर पुलिस को आशंका थी कि इससे हालत बिगड़ जाएंगे।

शनिवार को मन्नान के सोपोर में होने की सूचना के बाद कासो चलाया गया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस मन्नान के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। लगातार परिवार पर दबाव डाला जा रहा है कि मन्नान को समझा कर आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार करें।
विज्ञापन


उन्हें बताया जा रहा है कि अभी मन्नान के खिलाफ कोई केस नहीं। उसे आसानी से मुख्यधारा में लाया जा सकता है। उधर, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मन्नान वानी से अपील कर चुके हैं कि वह आत्मसमर्पण कर दे।

उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि मुझे उम्मीद है कि मन्नान के दिमाग में बेहतर सोच आएगी। वह अपने हथियार छोड़ेगा। उसके लिए हिंसा का रास्ता छोड़ पुनर्वास का रास्ता अपनाने का मौका है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें