फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लोग बैलेट से देंगे बुलेट का जवाब: शाहनवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरण में भारी मतदान होने से पाकिस्तान बौखला गया है। उसी का नतीजा है कि शुक्रवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों द्वारा कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में चार हमले किए गए।
विज्ञापन


शाहनवाज ने कहा कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का कश्मीर के लाग तीसरे चरण में भी भारी मतदान कर जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बैलेट से दिया जाएगा बुलेट का जवाब। श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शाहनवाज ने कहा कि शुक्रवार को हुए आतंकी हमले पाकिस्तान की कायरता का सुबूत हैं।

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन कश्मीर के लोगों के दुश्मन हैं और नहीं चाहते कि कश्मीर के लोग अमन चैन की जिंदगी बसर करें।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा करवाए गए हमले भारत के लोकतंत्र पर किए गए हमले हैं और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इस दौरान उन्होंने दावा भी किया कि भाजपा बहुमत हासिल करेगी और रियासत में अगली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर में प्रधानमंत्री की रैली सोमवार को

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रीनगर में प्रधानमंत्री की रैली सोमवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी पाकिस्तान के हर सवाल का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं और अगर पाकिस्तान जल्द ही सबक नहीं लेता तो उसे ठोस जवाब भी दिया जाएगा।

इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने रायशुमारी के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा कर किसी पर कोई अहसान नहीं कर रही।

यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी को भी अकेला छोड़ने वाले नहीं। प्रधानमंत्री भी सबका साथ-सबका विकास को नारा देकर इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें