फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Pension: दिव्यांगों के लिए विशेष योजनाएं, 'पेंशन 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये करेगी सरकार', सकीना इट्टू

Mon, 23 Dec 2024 10:30 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार दिव्यांगों के लिए पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने और उन्हें सहायक उपकरण वितरित करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार दिव्यांगों के लिए पेंशन एक हजार से बढ़ाकर 3000 रुपये करने जा रही है। इस फैसले से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। समाज कल्याण मंत्री स्कीना इट्टू ने रविवार को ब्राह्मण सभा परेड में आत्म वल्लभ जैन क्लिनिक की ओर से आयोजित शिविर में दिव्यांगों की मासिक पेंशन बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1000 रुपये मामूली राशि है। पेंशन में वृद्धि से दिव्यांग सदस्यों के परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा। मंत्री ने कहा, उमर सरकार लोगों विषेशकर दिव्यांग समुदाय के सभी मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इट्टू ने शिविर लगाने के लिए आत्म वल्लभ जैन क्लिनिक की भी सराहना की। भविष्य के प्रयासों के लिए विभाग से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, बैसाखी, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित कीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार दिव्यांगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने, उनके लिए पहुंच और सहायता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें