फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरहदी इलाकों में विकास कार्यों के लिए नौ प्रभारी अधिकारी नामित

Tue, 13 Jul 2021 10:52 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रशासनिक सचिवों को विकास कार्यों का फीडबैक लेने की जिम्मेदारी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत विकास को गति देने के उद्देश्य से आईएएस स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी स्वतंत्र तौर पर विकास कार्यों का फीडबैक ले सकेंगे। इससे विकास कार्य समय पर पूरे होंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी एक आदेश में बीएडीपी के लिए बडगाम जिले में प्रमुख सचिव आवास व शहरी विभाग धीरज गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसा: डीडीसी चेयरमैन के बेटे की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, इलाके में शोक की लहर
विज्ञापन


इसी तरह बांदीपोरा जिले के लिए कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन सामून, बारामुला जिले के लिए कृषि उत्पादन व किसान कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी, कठुआ के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, वन-पारिस्थितिकी व पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव सजीव वर्मा को, जम्मू के लिए जल शक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू को, पुंछ के लिए आदीवासी मामले विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, सांबा के लिए उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सुषमा चौहान और जिला कुपवाड़ा के लिए पर्यटन विभाग के सचिव सरमाद हफीज को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें