फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K News: कठुआ में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 02 Nov 2024 09:44 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई और एक 35 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले चौबीस घंटों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि घायल व्यक्ति का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला हादसा गुरुवार की देर शाम शहर के हटली मोड़ पर हुआ। यहां एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी आयु 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, को तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। शव को पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

दूसरा हादसा गुरुवार  की देर शाम कालीबड़ी चौक में हुआ, जिसमें 35 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार तालिब हुसैन, जो राजबाग का निवासी है, एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और वाहन चालकों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। शहर में बढ़ते सड़क हादसों के प्रति लोगों में चिंता बढ़ गई है, जिससे सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें