फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: फारूक और उमर अब्दुल्ला पहुंचे मदीना, J&K के लोगों के लिए मांगी दुआ, इंस्टा पर साझा की उमराह यात्रा की रील

Tue, 26 Nov 2024 01:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता, फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य प्रमुख नेता उमराह यात्रा के दौरान मदीना पहुंचे और मस्जिद-ए-नबवी में जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए शांति और दुआ की प्रार्थना की।

विज्ञापन
उमराह यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता जिनमें पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नसीर वानी, जावेद अहमद डार, तनवीर सादिक और मुश्ताक गुरू शामिल हैं, अपनी उमराह यात्रा के दौरान पवित्र शहर मदीना पहुंचे। यह प्रतिनिधिमंडल मदीना और मक्का की पवित्र नगरियों का दौरा करने के लिए इस धार्मिक यात्रा पर निकला था।

विज्ञापन




यात्रा के दौरान नेताओं ने मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में  प्रार्थना की। उन्होंने जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए मार्गदर्शन दया और शांति की दुआ की। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य न केवल आस्था और श्रद्धा को बढ़ावा देना था, बल्कि जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए प्रार्थना करके उन्हें शांति और समृद्धि की कामना करना भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदीना और मक्का की यात्रा, जो इस्लामिक दुनिया के सबसे पवित्र स्थानों में मानी जाती है, वहां का धार्मिक वातावरण सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक होता है। उमराह यात्रा का महत्व मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यधिक है, क्योंकि यह धार्मिक और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने का एक अवसर देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें