जम्मू कश्मीर में कांग्रेस विधायक उस्मान मजीद ने एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर मेमन को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान दावा किया है कि वह 1993 मुंबई सिरीयल ब्लास्ट के मास्टर माइंड टाइगर मेमन से धमाकों के बाद एक नहीं बल्कि दो से तीन बार मिले हैं।
उस्मान मजीद ने बताया कि उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में टाइगर मेमन से कई बार मुलाकात की थी। उनके अनुसार याकूब मेमन के आत्मसमर्पण के तुरंत बाद टाइगर मेमन ने पाकिस्तान छोड़ दिया था और दुबई चला गया क्योंकि उसे आईएसआई का डर था।
टाइगर को डर था कि उसके भाई के भारतीय एजेंसियों के सामने सरेंडर करने के बाद आईएसआई उसे मार देगी। लेकिन, आईएसआई उसे फिर से पाकिस्तान वापस ले आई।
उस्मान मजीद के अनुसार आईएसआई नहीं चाहती थी कि अपने भाई याकूब मेनन की तरह टाइगर मेनन भी भारतीय अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करे। इसलिए वह उसे दुबई से वापस पाकिस्तान ले आई।