फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में पुलिस नाके पर आतंकी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मिर्रगुंड इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार की रात नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों सहित चार घायल हो गए हैं। घायलों में एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिर्रगुंड इलाके में पुलिस ने तलाशी के लिए नाका लगाया था। इसी बीच रात करीब नौ बजे एक टवेरा गाड़ी (नंबर जेके01क्यू-8792) को नाके पर रोका गया और उसमें सवार यात्रियों को गाड़ी से उतरने के लिए कहा गया।

गाड़ी सवार जैसे ही नीचे उतरे तो उन्होंने नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वे फरार हो गए। हमले में सब इंस्पेक्टर सलीम अहमद, उसका पीएसओ और चालक घायल हो गए। पुलिस की फायरिंग में जिस टवेरा गाड़ी में आतंकी सवार थे, उसका चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टर

उधर, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पखरपुरा इलाके के बस स्टैंड की दीवारों और बिजली के खंभों पर शुक्रवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे पोस्टर जगह-जगह पर चिपकाए हुए थे।

पोस्टर में सुरक्षा बलों से दूर रहने की धमकी देते हुए कहा गया कि जो भी मुखबिर हैं उनकी अब खैर नहीं। इसके साथ ही लोगों से जेहाद में शामिल होने और जेहाद विरोधी गतिविधियां बंद करने को कहा गया है।

पुलिस ने इन पोस्टरों को किसी शरारती तत्व की शरारत करार दिया है और कहा कि जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें