फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश

Tue, 16 Jan 2018 10:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

रियासत के ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने कांग्रेस विधायक विकार रसूल की ओर से केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार का आरोप साबित हो गया तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे।

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस विधायक ने सरकार के जवाब से संतुष्ट न होकर विधानसभा सदन का बहिष्कार किया।कांग्रेस विधायक विकार रसूल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार संबंधी अपने आरोपों के प्रति गंभीर हैं। उनके जिले में नौ करोड़ रुपये की देनदारी पिछले दो वर्षों से है।

उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की ताकि ग्रामीण योजनाओं में हेराफेरी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय उसे दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सरकार ने इस योजना को ही नष्ट कर दिया। उन्होंने दावा किया कि विज्ञापन घोटाले की जांच कराई जाए। यदि मंत्री इसमें शामिल नहीं पाए गए तो वे इस्तीफा दे देंगे। मनरेगा योजना के तहत हाल ही में सरकार ने पैसे का भुगतान किया है, लेकिन उनके जिले में कुछ लाख रुपये ही दिए गए। जनता काफी परेशानियों का सामना कर रही है।  

विज्ञापन

प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 82 हजार करोड़

वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने बताया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज की अनुमानित राशि बढ़कर 82453 करोड़ रुपये हो गई है। इस पैकेज के अंतर्गत शुरू की गईं परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पैकेज का लक्ष्य राज्य का संपूर्ण विकास है।

बताया कि खर्च के लिए कोई समय सीमा नहीं तय की गई है बल्कि यह हमारी क्षमता पर निर्भर करता है। समयबद्ध तरीके से पैकेज के अंतर्गत परियोजनाओं को लागू करने हेतु कई कदम उठाए गए हैं।

इनमें परियोजनाओं के लिए स्थल निर्धारित करना, प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग सभी परियोजनाएं शुरू की गई हैं जो विभिन्न चरण में हैं। मियां अल्ताफ अहमद, शक्ति राज परिहार और इंजीनियर रशीद ने अनुपूरक प्रश्न पूछे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें