वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने बताया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज की अनुमानित राशि बढ़कर 82453 करोड़ रुपये हो गई है। इस पैकेज के अंतर्गत शुरू की गईं परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पैकेज का लक्ष्य राज्य का संपूर्ण विकास है।
बताया कि खर्च के लिए कोई समय सीमा नहीं तय की गई है बल्कि यह हमारी क्षमता पर निर्भर करता है। समयबद्ध तरीके से पैकेज के अंतर्गत परियोजनाओं को लागू करने हेतु कई कदम उठाए गए हैं।
इनमें परियोजनाओं के लिए स्थल निर्धारित करना, प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग सभी परियोजनाएं शुरू की गई हैं जो विभिन्न चरण में हैं। मियां अल्ताफ अहमद, शक्ति राज परिहार और इंजीनियर रशीद ने अनुपूरक प्रश्न पूछे।