फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल: 400 डेंटल सर्जन, 800 पैरा मेडिक्सि को सरकार देगी वित्तीय सहायता

Wed, 14 Jul 2021 11:31 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मिशन यूथ के तहत स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे। अखनूर में उपराज्यपाल ने किया सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन। प्रदेश के पहले आयुर्वेदिक मेडिक कॉलेज में होगी 63 सीटें, 14 स्पेशियलिटी संकाय।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पिछले 24 दिन से आंदोलन कर रहे बेरोजगार प्रशिक्षित डेंटल सर्जनों के लिए राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में 400 डेंटल सर्जनों और 800 पैरा मेडिक्स को मिशन यूथ कार्यक्रम के तहत विशेष स्वरोजगार योजना के माध्यम से खुद की क्लीनिक शुरू करने के लिए वित्तीय मदद देगी। उपराज्यपाल बुधवार को अखनूर स्थित सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2023-24 तक चरणबद्ध तरीके से 571 इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (आईएसएम) डिस्पेंसरियों का विस्तार करने की मंजूरी दी है। इसमें पहले चरण में मार्च 2021 तक 73  और पिछले साल सितंबर में 21 आयुष स्वास्थ्य व कल्याण (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) केंद्रों को शुरू किया गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि 63 सीटों वाला यह पहला आयुर्वेदिक कालेज छात्रों को आयुर्वेद प्रणाली सीखने में मदद करेगा। नीट परीक्षा के माध्यम से बीएएमएस पाठ्यक्रम के लिए 63 छात्रों की प्रवेश क्षमता है।

कॉलेज में 14 आयुर्वेदिक स्पेशियलिटी में अनुभवी संकाय हैं। इसके अलावा 60 बिस्तर वाले अस्पताल में लोगों को बेहतर आयुर्वेदिक उपचार मिलेगा। इसमें प्रयोगशालाएं, विभागीय संग्रहालय, पंचकर्म, चार-सूत्र सुविधाएं, बेहतर शिक्षण, मल्टी मीडिया प्रोजेक्टर और स्क्रीन के साथ कंप्यूटर युक्त इंटरएक्टिव क्लासरूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अखनूर-पुंछ फोरलेन हाईवे पर बनेगी तीन किमी लंबी टनल, जानिए किस वजह से बनाई जा रही टनल

अस्पताल में मरीजों को ओपीडी, आईपीडी, क्लीनिकल स्पेशियलिटी, प्राथमिक चिकित्सा, आपात चिकित्सा देखभाल सुविधाएं दवाओं के साथ मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर में 100 और आयुष स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों पर आईएसएम निदेशालय काम कर रहा है।
विज्ञापन


देश में विकसित किए जा रहे 12500 केंद्र
 राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत देशभर में 12500 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। इस दौरान सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, आईएसएम निदेशक डॉ. मोहन सिंह, जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन, डीडीसी जम्मू चेयरमैन भारत भूषण, सांसद जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें