केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि घाटी के अनिश्चित और नाजुक हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा को फिलहाल नहीं बदला जाएगा।
हालांकि, राज्यपाल के पद के लिए कश्मीर मामले में वोहरा जैसे तजुर्बेकार और उपयुक्त व्यक्ति का नहीं मिलना इसका एक कारण माना जा रहा है। इस मामले में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा हुई।
शांति बहाली की कोशिश में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के साथ बैक चैनल बातचीत की प्रक्रिया में सरकार उनकी सूझबूझ और लंबे अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। सरकार ने वोहरा से अपने पद पर बने रहने की गुजारिश की है।