फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: घाटी में कांग्रेस का चुनावी प्रचार शुरू, सबसे पहले मैदान में उतरे राहुल गांधी; भाजपा पर निशाना

Wed, 04 Sep 2024 04:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार शुरू करते हुए भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और राज्य का दर्जा वापस दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार से अपने स्टार प्रचार की शुरुआत कर दी है। पार्टी ने पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। राहुल गांधी ने प्रदेश के दो पूर्व अध्यक्षों के समर्थन में संगलदान (रामबन) में एक रैली को संबोधित किया और बाद में अनंतनाग के डूरू में भी रैली करने का कार्यक्रम तय किया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी का बयान: दो विचारधाराओं की लड़ाई
राहुल गांधी ने अपनी रैली में कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक ओर नफरत, हिंसा और डर है। और दूसरी ओर मोहब्बत और सम्मान है। उन्होंने कहा हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की और 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है का नारा दिया। भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। जबकि हमारा काम मोहब्बत फैलाना है। वे तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं।

रामबन में अधिक समय बिताने की इच्छा
राहुल गांधी ने कहा कि वह रामबन में दो से तीन दिन रुकना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनका 45 मिनट का कार्यक्रम यहां अपर्याप्त है। यहां की सुंदरता और लोगों की मेहमाननवाजी ने मुझे प्रभावित किया है। मैं यहां अधिक समय बिताना चाहता हूं।
विज्ञापन


वेतन भोगियों की स्थिति सुधारने का वादा
राहुल गांधी ने भविष्य में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने पर सरकारी रिक्तियों को भरने और आयु सीमा को 40 साल करने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि दैनिक वेतन भोगियों को नियमित और स्थायी किया जाएगा और उनकी आय बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

भाजपा पर बेरोजगारी फैलाने का आरोप
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई है। अदाणी और अंबानी मोदी जी के मित्र हैं। और पूरी सरकार इन अरबपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीनने का लक्ष्य भी इन्हीं अरबपतियों की मदद के लिए था।

राज्य का दर्जा वापस दिलाने की प्राथमिकता
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने की अपनी प्राथमिकता को दोहराया। उन्होंने कहा "आजादी के बाद हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई थी। लेकिन अब एलजी के रूप में एक नया राजा बैठा है। हमारा पहला कदम राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा।

जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता की भी सराहना की। उन्होंने कहा "यह जगह इतनी खूबसूरत है कि मैं अगली मीटिंग में जाना नहीं चाह रहा। मैं यहां दो-तीन दिन और रुकना चाहता हूं।

भाजपा-आरएसएस पर हमला
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से हराया जा सकता है। भाजपा-आरएसएस नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। जबकि हम मोहब्बत फैलाने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पार्टी की चुनावी उम्मीदों को ऊंचा उठाने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें