फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: बसोहली में हलफनामे पर विवाद, भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवाल

Sat, 14 Sep 2024 12:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बसोहली में भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह के हलफनामे पर कांग्रेस के एजेंट ने शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियों को लेकर आपत्ति जताई, मामला चुनाव आयोग के पास भेजा गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसोहली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर दर्शन सिंह के चुनावी हलफनामे पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह के चुनावी एजेंट बलबीर सिंह ने दर्शन सिंह के हलफनामे में दी गई जानकारियों पर आपत्ति जताते हुए इसे निर्वाचन आयोग के पास भेजा है। बलबीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी की शैक्षणिक योग्यता और अन्य तथ्यों में विसंगतियों का आरोप लगाया है और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस के एजेंट बलबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि दर्शन सिंह ने 2014 में अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा बताई थी, जबकि इस बार उन्होंने 10वीं कक्षा का उल्लेख किया है। यह बदलाव गंभीर संदेह पैदा करता है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि दर्शन सिंह के दस्तावेजों में दावा किया गया है कि उन्होंने कोई जीवन बीमा नहीं कराया, जबकि उनके रिकॉर्ड से पता चलता है कि उनकी बीमा पॉलिसी 27 मई 2025 तक सक्रिय है। इसके साथ ही, दर्शन सिंह के ठेकेदारी लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, जिनकी रद्दीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है और न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बसोहली के एडीसी और रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला अब चुनाव आयोग के पास भेजा गया है और इसका नोटिस भी जल्द ही बोर्ड पर लगाया जाएगा।भाजपा प्रत्याशी ठाकुर दर्शन सिंह ने इन आरोपों को कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके हलफनामे में दी गई सभी जानकारियां सही और सटीक हैं। दर्शन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल निराधार हैं और उनका नामांकन पूरी तरह से वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें