पद्मश्री प्रोफेसर शिव निरमोही भी मानद डिग्री से सम्मानित
पैंथल निवासी लेखक और इतिहासकार पद्मश्री प्रोफेसर शिव निर्मोही को पीएचडी इन लिटरेचर मानद डिग्री देकर सम्मानित किया गया। प्रो. शिव निर्मोही ने मानद डिग्री मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे गांव, प्रदेश देश के लिए है। निर्मोही ने कहा कि 2020 में जब उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो उन्होंने विशेष तौर पर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की चर्चा की जो उनके लिए गर्व की बात है।