कोरोना कर्फ्यू की वजह से अदालतों में पेश होने वाले चालान भी लंबित पड़ गए हैं। थानों में कई मामलों की जांच पूरी होने के बाद चालान तैयार हैं। बस अब इनको पेश करना बाकी है। हालांकि अदालतों मे 25 जून तक छुट्टियां हैं, ऐसे में इसके बाद ही चालान पेश हो सकेंगे।
सूत्रों का कहना है कि चालान पेश करने के लिए अदालतों में हर एक थाने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया जा सकता है। हर एक थाने को एक निर्धारित दिन दिया जाएगा। जिसमें थानेदार अपने थाने के 25 से 30 चालान को एक साथ पेश कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- वो शिकायत जिसे सभी ने सराहा: पीएम मोदी से अपील करने वाली छह साल की माहिरा ने कहा- अब मैं बहुत खुश हूं
जानकारी के अनुसार जिले के 27 थानों में लगभग हर एक थाने में 20 से 30 चालान तैयार हैं। इसमें अधिकतर चालान नशा तस्करी, रोड एक्सीडेंट और पशु तस्करी के मामलों के हैं। मौजूदा समय में पुलिस को फिलहाल पकड़े गए अपराधियों की रिमांड ही अदालतों से मिल रही है, जबकि अन्य मामलों की जांच होने के बाद तैयार किए गए चालान पेश नहीं हुए हैं।