फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा जम्मू कश्मीर में सरकार आरएसएस के निर्देशों पर चलाती हैं: उमर

Fri, 17 Jun 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : PTI
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) ने वीरवार को प्रदेश सरकार खासकर पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह उप चुनाव पीडीपी का नहीं है, बल्कि नागपुर का मुकाबला पार्टी के साथ है। उमर ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर की सरकार संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय से चलाई जा रही है। महबूबा को रोज इस दक्षिणपंथी संगठन से निर्देश मिलते है। 
विज्ञापन


आरएसएस को कश्मीर की राज्य सरकार का रिमोट कंट्रोल बताते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगर दंगा करने वाले कश्मीरी अलगाववादी होते तो उनको अब तक केस लगाकर अंदर कर दिया गया होता। उन लोगों को तो बात तक कहने की इजाजत नहीं है, बस जलाना तो दूर की बात है।’ 

खेरीबल इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि अलगाववादियों की गिरफ्तारी इस सरकार की बौखलाहट को दिखाती है। उनको भी अपना काम करने दिया जाए। उनकी वजह से कोई हिंसा नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाहट में अलगाववादियों की गिरफ्तारी : उमर

नेकां प्रमुख उमर अब्दुल्ला - फोटो : Amar Ujala
उमर ने अलगाववादी नेता काजी यासिर की गिरफ्तारी पर चुटकी लेते कहा कि उनको भी हक है कि वह लोगों में अपनी बात रखें। जब हम सरकार में थे, तब यही महबूबा मुफ्ती सड़क पर उतरती थीं और एसेंबली में हंगामा करती थीं। आज दोहरी राजनीति की जा रही है। 

जम्मू के जानीपुर में हुई घटना पर कहा कि असेंबली में सरकार की तरफ से बयान आया, कि हिंसा के आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और एफआईआर दर्ज की गई। अगले दिन उनकी रिहाई हो जाती है। यह इसलिए, क्योंकि उनको नागपुर से काल आई थी।

अगर ऐसी घटना कश्मीर में होती है, एफआईआर दर्ज करने के साथ आरोपी को दस साल की सजा भी होती है। इस मौके पर पहलगाम क्षेत्र के विधायक अल्ताफ कुल्लू कार्यकर्ताओं के साथ थिरके तो कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। जनसभा में अली मोहम्मद सागर, चौधरी मोहम्मद रमजान, शकीना इट्टू, अब्दुल मजीद लारमी, बशीर अहमद वीरी और पार्टी उम्मीदवार इफ्तिार हुसैन मौजूद रहे। 

चुनाव आयोग नजर रखे
अनंतनाग में पकड़ी गई राशि के संबंध में कहा कि महबूबा ने जो हाल में रोड शो किया है, उससे पता चल रहा है कि उनकी जमीन खिसक रही है। इसलिए पीडीपी ऐसे हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। उमर ने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि धांधली की आशंका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें