गलत एडवांस रिटर्न
फाइल करने वाले रियासत के बड़े करदाता इन दिनों आयकर विभाग के रडार पर हैं।
वर्तमान वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में मात्र डेढ़ माह बचा है। विभाग ने
लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में विभाग
की विशेषज्ञ टीमों ने उन एडवांस रिटर्न का गहन अध्ययन करने के बाद सूची
तैयार की है, जिनकी रिटर्न पर विभाग को गोलमाल नजर आया है।
इस सूची
में शामिल लोगों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आने वाले दिनों में आयकर की
टीमें रियासत में एक्शन में नजर आएंगी। यानी गोलमाल करने वाले आयकर दाताओं
पर छापे या सर्वे होने तय हैं। आयकर विभाग के प्रमुख आयुक्त (जेएंडके) एके
ठटाई ने स्वीकार किया कि विभाग ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रहा है, जिन्होंने
विभाग से अपनी आय का सही विवरण छुपाने की कोशिश की है।
इसके लिए
बाकायदा वैसे लोगों की सूची तैयार कर उन पर टीमें लगी हुईं है। प्रमुख
आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों ने सही रिटर्न भरी है, उन्हें चिंता करने की
जरूरत नहीं है, लेकिन गलत लोगों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।