फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी जगहों पर खाने से पहले हजार बार सोचें

Fri, 22 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों के शहर में रेहड़ियों और ढाबों पर लोगों को गंदगी के माहौल में खाना परोसा जा रहा है। मक्खियों के बीच ही लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। अगर लोग साफ-सफाई रखने की बात करते हैं तो दुकानदारों की ओर से अनदेखी की जा रही है। दुकानदारों की मनमानी के आगे लोग बेबस हैं।
विज्ञापन


वेयर हाउस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ग्रीन बेल्ट, गोल मार्केट, बीसी रोड, कनाल रोड सहित शहर के कई इलाकों में रेहड़ी और ढाबों पर खाना खिलाया जाता है। इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही मक्खियां काफी हो गई हैं, लेकिन रेहड़ी और ढाबों वालों ने इसकी कोई व्यवस्था नहीं की है। खाने के सामान पर मक्खियां बैठ रही होती हैं।

प्रमुख रूप से आटे पर मक्खियों का कब्जा होता है। वेयर हाउस के ढाबों पर भी गंदगी का आलम है। खाने की गुणवत्ता पर भी कई सवाल उठते हैं। नगर निगम से खाद्य पदार्थों की चेकिंग का हक छीनने के बाद रेहड़ी और ढाबों पर चेकिंग नहीं हो रही है। क्या खिलाया जा रहा है क्या पिलाया जा रहा है, विभागों को कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द करेंगे जांच: असिस्टेंट कंट्रोलर
ड्रग एंड फूड विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर संजीव गुप्ता के मुताबिक जल्द ही रेहड़ी और ढाबों की ओर रुख किया जाएगा। बीच-बीच में कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें