फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में ISIS झंडे लहराए जाने से सेना में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में युवाओं द्वारा लगातार आंतकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराए जाना एक चिंता का सबब बनता जा रहा है। भारत के एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे लहराया जाना चिंता की बात है।
विज्ञापन


भारतीय सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों को इस पर सर्वाधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।

साहा ने कहा कि आईएसआईएस झंडों का दिखाई देना (प्रदर्शनों के दौरान) चिंता पैदा करता है और कश्मीर के युवकों को प्रलोभन से बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करने की आईएसआईएस की क्षमता चिंता की बात है। (फोटो-सोशल मीडिया)
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मीड‌िया पर उमर ने उठाए सवाल

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा लहराने को कुछ मूर्ख युवकों की करतूत करार दिया। साथ ही उन्होंने मीडिया द्वारा इसे हाईलाइट किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया। उमर ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ न्यूज चैनल इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें मुझे भी घसीट रहे हैं जैसे हमने इस पर कुछ किया ही नहीं।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद उमर ने कहा कि घाटी में अभी तक आईएस गुट की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ मूर्ख युवकों ने आईएस का झंडा लहराया है, इसका मतलब यह नहीं है कि कश्मीर में आईएस ने घुसपैठ कर ली है। उमर ने कहा कि कुछ युवकों ने कुछ वक्त के लिए तीन मौकों पर आईएस का झंडा लहराया और हर बार मामला दर्ज किया गया। साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें